दिलबाग सिंह ने संभाली पीएनबी आरसेटी पानीपत की कमान, कौशल विकास को मिलेगी नई गति।

दिलबाग सिंह ने संभाली पीएनबी आरसेटी पानीपत की कमान, कौशल विकास को मिलेगी नई गति।

जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत हरियाणा।

ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर रहेगा फोकस: दिलबाग सिंह पीएनबी आरसेटी पानीपत के नए निदेशक बने दिलबाग सिंह, टीम वर्क पर दिया जोर स्वरोजगार और कौशल प्रशिक्षण के जरिए युवाओं को सशक्त बनाने का संकल्प

पानीपत, 10 जून। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (पीएनबी आरसेटी) को नया नेतृत्व मिल गया है। दिलबाग सिंह ने संस्थान के निदेशक के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर आगामी कार्य योजनाओं पर चर्चा की। इस अवसर पर संस्थान के सहायक अनिल कुमार एवं नरेंद्र मलिक ने बुके भेंट कर नए निदेशक का स्वागत किया। नवनियुक्त निदेशक दिलबाग सिंह ने कहा कि उनकी प्राथमिकता जिले के ग्रामीण युवाओं एवं महिलाओं को रोजगारपरक तथा गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराना होगी। उन्होंने कहा कि पीएनबी आरसेटी पानीपत भारत सरकार एवं पंजाब नेशनल बैंक द्वारा निर्धारित सभी लक्ष्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि संस्थान के पास अनुभवी, कुशल एवं समर्पित स्टाफ मौजूद है, जिनके सहयोग और मार्गदर्शन से संस्थान न केवल अपने सभी लक्ष्यों को समय पर पूरा करेगा, बल्कि सफलता के नए आयाम भी स्थापित करेगा। उन्होंने कर्मचारियों को संस्थान की रीढ़ बताते हुए टीम वर्क की भावना से कार्य करने का आह्वान किया। दिलबाग सिंह ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल प्रशिक्षण प्रदान करना नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देकर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। आरसेटी के माध्यम से विभिन्न ट्रेडों में नि:शुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाता है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद युवाओं को बैंकों से ऋण सुविधा (क्रेडिट लिंकेज) दिलाने में भी सहायता की जाती है, ताकि वे अपना स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर सकें। उन्होंने बताया कि जिले के दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से गरीब एवं जरूरतमंद युवाओं को आरसेटी की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, ताकि कोई भी पात्र उम्मीदवार इस नि:शुल्क प्रशिक्षण सुविधा से वंचित न रहे। निदेशक ने संस्थान के समस्त कर्मचारियों से पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से पीएनबी आरसेटी पानीपत को कौशल विकास के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था बनाया जाएगा। बैठक में संस्थान के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें