जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण,जिलाधिकारी मेधा रूपम

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण,जिलाधिकारी मेधा रूपम

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

गौतम बुद्ध नगर 25 फरवरी, 2026 जिलाधिकारी मेधा रूपम/जिला निर्वाचन अधिकारी ने आज कलेक्ट्रेट में स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार, जिला निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने वेयर हाउस के ताले पर लगी सील की जांच की, जो पूर्णतया सुरक्षित पाई गई। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली का भी विस्तृत अवलोकन किया, सभी कैमरे सुचारु रूप से कार्यरत मिले। साथ ही खिड़कियों एवं रोशनदान की सुरक्षा व्यवस्था की भी बारीकी से जांच की गई। निरीक्षण के उपरांत जिला निर्वाचन अधिकारी ने वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात सुरक्षा कर्मचारियों को सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान वेयर हाउस की सभी व्यवस्थाएं व्यवस्थित एवं सुरक्षित मिलीं।,गौतम बुद्ध नगर।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें