जनपद गाजियाबाद,पीएमश्री योजना के अंतर्गत iDream Education द्वारा डिजिटल लाइब्रेरी संचालन हेतु प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित,बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री ओ. पी. यादव की अध्यक्षता में

जनपद गाजियाबाद,पीएमश्री योजना के अंतर्गत iDream Education द्वारा डिजिटल लाइब्रेरी संचालन हेतु प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित,बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री ओ. पी. यादव की अध्यक्षता में

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

गाजियाबाद, 18 जुलाई 2026। जनपद गाजियाबाद में पीएमश्री योजना के अंतर्गत स्थापित डिजिटल लाइब्रेरी के प्रभावी संचालन एवं उपयोग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, गाजियाबाद के बैठक कक्ष में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री ओ. पी. यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई।प्रशिक्षण के दौरान विषय विशेषज्ञ प्रज्वल कुमार व राजेश द्वारा डिजिटल लाइब्रेरी के संचालन, ई-सामग्री के प्रभावी उपयोग, विद्यार्थियों में पठन संस्कृति विकसित करने तथा विद्यालय स्तर पर डिजिटल संसाधनों के अधिकतम उपयोग संबंधी विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रशिक्षण प्रदान किया गया।कार्यशाला में जनपद के चयनित पीएमश्री विद्यालयों—पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय बागरानप से नीरव शर्मा, मधु, कंपोजिट विद्यालय मोरटी से अर्चना, अंजली, कंपोजिट विद्यालय सुहाना एवं कंपोजिट विद्यालय सारा से नामित शिक्षकों ने सहभागिता की।इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री ओ. पी. यादव ने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षण संसाधनों से जोड़ने का एक प्रभावी माध्यम है।उन्होंने सभी प्रतिभागी शिक्षकों से प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान का विद्यालय स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा विद्यार्थियों में डिजिटल शिक्षण के प्रति रुचि विकसित करने का आह्वान किया।कार्यशाला का उद्देश्य पीएमश्री विद्यालयों में डिजिटल लाइब्रेरी के सफल संचालन के माध्यम से शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को अधिक समृद्ध, रोचक एवं तकनीक-सम्मत बनाना रहा। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताते हुए विद्यालयों में इसके प्रभावी उपयोग का संकल्प लिया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें