जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा
गाजियाबाद-26 मई,2026जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ द्वारा आज राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस की बाह्य सुरक्षा व्यवस्था एवं समग्र स्थिति का गहन अवलोकन किया गया। जिलाधिकारी महोदय ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वेयरहाउस की सुरक्षा, निगरानी एवं रख-रखाव संबंधी सभी व्यवस्थाएं निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने हेतु ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार नियमित निरीक्षण निरंतर किया जाता रहेगा।मासिक निरीक्षण के अवसर पर श्री अवनीश कुमार अपर जिलाधिकारी (भूमि अध्याप्ति) सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, सी.पी.आई. (एम.) तथा इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।












