जिलाधिकारी ने मतदाता जागरूकता संबंधी रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जिलाधिकारी ने मतदाता जागरूकता संबंधी रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

संवाददाता पवन सूर्यवंशी हमीरपुर

हमीरपुर।राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी हमीरपुर घनष्याम मीना द्वारा मतदाता जागरूकता सम्बन्धी रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में इस्लामिया इण्टर कॉलेज, हमीरपुर, सरदार पटेल इण्टर कालेज, हमीरपुर राजकीय बालिका इण्टर कालेज, हमीरपुर के बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कलेक्ट्रेट कैम्पस से रैली निकलकर किंग रोड से होकर अमन शहीद पंहुची एवं कलेक्ट्रेट कैम्पस में वापस आकर समापन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री घनष्याम मीना द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार के बाहर समस्त उपस्थित छात्र/छात्राओं, षिक्षकों, कर्मचारियों एवं पत्रकारों को मतदाताओं को किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग किये जाने हेतु दिलायी गयी। मतदान से सम्बन्धित जनपद स्तर पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम श्री पियूष, श्री विद्या मन्दिर इंटर कालेज, द्वितीय सुश्री आराध्या, राजकीय बालिका इण्टर कालेज, व तृतीय सुश्री जोया इस्लामिया इण्टर कॉलेज, हमीरपुर को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार निबन्ध प्रतियोगिता में प्रथम सुश्री प्रिया, राजकीय बालिका इण्टर कालेज, द्वितीय श्रुति कष्यप, सरदार पटेल इण्टर कालेज, तृतीय मानस द्विवेदी, श्री विद्या मन्दिर इण्टर कालेज को भाषण प्रतियोगिता में प्रथम अंजली देवी, राजकीय बालिका इण्टर कालेज, द्वितीय गौतम, श्री राजाराम इण्टर कालेज, अर्जुन गौतम, राजकीय इण्टर कालेज, व स्लोगन प्रतिायोगिता में प्रथम आकांक्षा सरदार पटेल बालिका इण्टर कालेज, द्वितीय पुष्पेन्द्र कुमार राजकीय इण्टर कालेज व अंजली राजकीय हाईस्कूल कुछेछा को जिलाधिकारी द्वारा प्रषस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदाता के रूप में प्रथम बार पंजीकृत सात युवा मतदाताओं को ईपिक कार्ड देकर उत्साहवर्धन किया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विजय शंकर तिवारी द्वारा समस्त प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया एवं उनको भविष्य में निर्भीकता से बिना किसी प्रलोभन के मतदान करने हेतु जागरूक किया गया। उक्त मतदाता दिवस कार्यक्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विजय शंकर तिवारी, डिप्टी कलेक्टर श्री पैगाम हैदर, उप जिलाधिकारी श्री कड़ेदीन, तहसीलदार श्री रवीन्द्र पाल सहित समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं छात्र-छात्रायें उपस्थित रहें।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें