पुलिस अधीक्षक हमीरपुर के निर्देशन 77वें गणतंत्र दिवस को लेकर हमीरपुर में कड़ी सुरक्षा,सघन चेकिंग अभियान जारी

पुलिस अधीक्षक हमीरपुर के निर्देशन 77वें गणतंत्र दिवस को लेकर हमीरपुर में कड़ी सुरक्षा,सघन चेकिंग अभियान जारी

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान हमीरपुर

हमीरपुर।77वें गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र जिले में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। इसी क्रम में रविवार को पुलिस अधीक्षक हमीरपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान हमीरपुर नगर के विभिन्न होटल, लॉज, धर्मशालाएं, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजार क्षेत्र सहित भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील स्थानों पर गहन जांच की गई।पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की तलाशी ली। वहीं होटल और लॉज में ठहरे लोगों के पहचान पत्रों की जांच कर रजिस्टरों का सत्यापन किया गया। बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर यात्रियों से पूछताछ कर सुरक्षा मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने होटल व लॉज संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। इसी क्रम में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने नगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर आमजन से संवाद स्थापित किया। लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई। पुलिस प्रशासन का कहना है

कि गणतंत्र दिवस समारोह को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलेभर में सतर्कता बरती जा रही है और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal