जिलाधिकारी मेंघा रूपम ने गेहूं खरीद व्यवस्था की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश,किसानों के शत-प्रतिशत भुगतान, गेहूं के सुरक्षित भंडारण एवं त्वरित प्रेषण पर रखें विशेष फोकस: डीएम मेंघा रूपम 

जिलाधिकारी मेंघा रूपम ने गेहूं खरीद व्यवस्था की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश,किसानों के शत-प्रतिशत भुगतान, गेहूं के सुरक्षित भंडारण एवं त्वरित प्रेषण पर रखें विशेष फोकस: डीएम मेंघा रूपम 

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर

गौतमबुद्धनगर, 07 मई 2026जनपद में संचालित गेहूं खरीद व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी मेंघा रूपम की अध्यक्षता में एनआईसी सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।  बैठक में गेहूं खरीद की प्रगति, क्रय केंद्रों पर व्यवस्थाओं की स्थिति, खरीदे गए गेहूं के समयबद्ध प्रेषण, किसानों को भुगतान तथा भारतीय खाद्य निगम (FCI) के डिपो में उपलब्ध स्थान सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।  जिलाधिकारी मेंघा रूपम ने समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी क्रय एजेंसियों के जिला प्रबंधकों को निर्देश दिए कि केंद्रों पर खरीदे गए गेहूं के सापेक्ष किसानों का शत-प्रतिशत भुगतान निर्धारित समय सीमा में सुनिश्चित कराया जाए  साथ ही बाहर भंडारित गेहूं की डिलीवरी शीघ्रता से भारतीय खाद्य निगम के डिपो तक कराई जाए तथा मौसम को देखते हुए गेहूं को त्रिपाल एवं पॉलिथीन से सुरक्षित ढकने की समुचित व्यवस्था की जाए, जिससे किसी प्रकार की क्षति न हो। बैठक में जिलाधिकारी ने परिवहन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर भी बल दिया और कहा कि गेहूं के उठान एवं प्रेषण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने तथा क्रय केंद्रों पर किसानों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि जनपद को इस वर्ष 5500 मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसके सापेक्ष अब तक 3162.464 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। यह निर्धारित लक्ष्य का लगभग 57.50 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि गेहूं खरीद की प्रगति के आधार पर जनपद प्रदेश स्तर पर सातवें स्थान तथा संभाग स्तर पर प्रथम स्थान पर पहुंच गया है।  उन्होंने यह भी अवगत कराया कि अब तक 845 किसानों को गेहूं खरीद योजना से लाभान्वित किया जा चुका है, जबकि 716 किसानों के खातों में पीएफएमएस के माध्यम से भुगतान भी सफलतापूर्वक भेजा जा चुका है। शेष किसानों के भुगतान की प्रक्रिया भी तेजी से पूर्ण कराई जा रही है।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रियंका, वरिष्ठ कोषाधिकार शिखा गुप्ता, जिला सहकारिता अधिकारी विवेका सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी (DFMO), एआर कॉपरेटिव सोसायटी (ARCS), डीएस-पीसीएफ, एनसीसीएफ, एफसीआई डिपो प्रबंधक, एएमओ सदर सहित परि अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें