जिले के संगठनो ने प्रशासन के समक्ष रखी अपनी समस्याएं

जिले के संगठनो ने प्रशासन के समक्ष रखी अपनी समस्याएं

उद्योगों को नहीं होने देंगे बंद, एलपीजी-पीएनजी आपूर्ति होगी सुनिश्चित: उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया।

जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत हरियाणा।

उद्योगपतियों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था हमारी प्राथमिकता: पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह उद्योगपतियों के साथ प्रशासन का सीधा संवाद

पानीपत, 8 अप्रैल। जिला सचिवालय सभागार में बुधवार को आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों और उद्योगपतियों के बीच खुला संवाद हुआ, जिसमें उद्योगों से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा कर उनके समाधान के लिए ठोस कदम उठाने का भरोसा दिया गया। बैठक का उद्देश्य जिले के औद्योगिक माहौल को मजबूत बनाना और उद्योगों के संचालन में एल पी जी और पीएनजी को लेकर आ रही बाधाओं को दूर करना रहा। बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया ने उद्योगपतियों को आश्वस्त किया कि किसी भी स्थिति में जिले के उद्योगों को बंद नहीं होने दिया जाएगा। प्रशासन पूरी तरह उद्योगों के साथ खड़ा है और उनकी निरंतरता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उपायुक्त डॉ दहिया ने विशेष रूप से एलपीजी और पीएनजी आपूर्ति के मुद्दे पर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासन इस दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। उद्योगों को पर्याप्त गैस उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जा रहा है और आवश्यकता के अनुसार आपूर्ति बढ़ाने के लिए अतिरिक्त प्रबंध भी किए जा रहे हैं। उपायुक्त ने भरोसा दिलाया कि गैस आपूर्ति में किसी भी प्रकार की कमी उद्योगों के संचालन में बाधा नहीं बनने दी जाएगी। प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले का औद्योगिक विकास बिना किसी रुकावट के जारी रहे और उद्योगपतियों को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाए। समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासनिक स्तर पर त्वरित निर्णय लिए जा रहे हैं और भविष्य में भी इस प्रकार के संवाद जारी रहेंगे ताकि उद्योगों की जरूरतों को समय रहते समझा और हल किया जा सके। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था पूरी तरह मजबूत है और उद्योगपतियों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध पेट्रोल कारोबार, उगाही और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसी गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ तुरंत प्रभाव से कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।बैठक के दौरान पेट्रोलियम डीलर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान संजीव चौधरी ने प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित किया कि जिले में कुछ वाहन अवैध रूप से ड्रम लगाकर पेट्रोल का कारोबार कर रहे हैं, जो पूरी तरह नियमों के खिलाफ है। उन्होंने इस पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन भी सौंपा। इसके अलावा पानीपत डायर संगठन के प्रधान नितिन अरोड़ा ने भी उद्योग से संबंधित विभिन्न मांगें रखीं, जबकि विनोद धमीजा ने औद्योगिक समस्याओं को विस्तार से अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया। बैठक में उद्योगपतियों ने जबरन वसूली और अवैध गतिविधियों से जुड़े मुद्दे भी उठाए, जिस पर पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने सख्त रुख अपनाते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी उद्योगपति से जबरन पैसा वसूलने, धमकी देने या दबाव बनाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मौजूद उद्योगपतियों की ओर से प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए विनोद धमीजा ने कहा कि जिला प्रशासन हमेशा उद्योगों के साथ खड़ा रहा है और उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेकर समाधान करता रहा है। इस प्रकार के खुले संवाद से उद्योगपतियों का विश्वास और मजबूत होता है। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त डॉ. पंकज, डीएफएससी दिव्या सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में उद्योगपति उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें