किशनी तहसील पहुंचे डीएम इन्द्रमणि त्रिपाठी: लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन बैनामा पर बैठक, लेखपाल सस्पेंड

किशनी तहसील पहुंचे डीएम इन्द्रमणि त्रिपाठी: लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन बैनामा पर बैठक, लेखपाल सस्पेंड

संवाददाता :पंकज मिश्रा

मैनपुरी की किशनी तहसील में जिलाधिकारी इन्द्रमणि त्रिपाठी ने लिंक एक्सप्रेस-वे परियोजना को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान जमीन बैनामा (रजिस्ट्री) की प्रक्रिया की समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान कुछ ग्रामीणों ने जमीन बैनामा के नाम पर लेखपाल द्वारा पैसे मांगने का आरोप लगाया। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम इन्द्रमणि त्रिपाठी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित लेखपाल को सस्पेंड करने के आदेश दे दिए। डीएम ने स्पष्ट कहा कि किसी भी तरह की भ्रष्टाचार की शिकायत बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आम जनता को पारदर्शी तरीके से सुविधा मिलनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जमीन बैनामा की प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पूरा कराया जाए।
वर्तमान में लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन बैनामा का कार्य तेजी से चल रहा है और प्रशासन इसे समयबद्ध तरीके से पूरा करने में जुटा हुआ है। डीएम ने यह भी कहा कि यदि कहीं भी अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें