पटवारी उड़ा रहे डीएम के आदेशों की धज्जियां, कार्यस्थल बदलने के बाद भी कर रहे मनमानी
संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा. प्रतापगढ़: आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ सदर क्षेत्र में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि पटवारी द्वारा जिलाधिकारी के आदेशों का उल्लंघन किया जा रहा है ।इसके अलावा आपको बताते चलें कि लेखपालों का मूल स्थानांतरण जिलाधिकारियों द्वारा किया जाता है, जिलाधिकारी अपने जिले के भीतर लेखपालों के स्थानांतरण के लिए जिम्मेदार होते हैं। इसके साथ ही लेखपालों के तबादले के संबंध में कुछ नियम और दिशानिर्देश होते हैं जिनका पालन करना आवश्यक है। उदाहरण के लिए, किसी एक तहसील में 3 साल से अधिक और जिले में 10 साल से अधिक समय तक किसी लेखपाल की तैनाती नहीं की जा सकती।
परंतु आज तक तहसीलदार के आदेश का पालन नहीं हो सका।आपको बता दें कि तहसीलदार सदर ने 23 मई 2025 को 11 लेखपालों के कार्य स्थल बदलने का आदेश जारी किया था। लेकिन एक हफ्ते से अधिक का समय बीत गया ,किंतु उनके आदेश का पालन आज तक नहीं हो पाया।
कुछ लेखपाल अपने कार्य स्थल को छोड़ने का नाम ही नहीं ले रहे हैं, जबकि आदेश की प्रति लिपि डीएम,सीआरओ,एसडीएम को प्रेषित की गई है। इसके अलावा आपको बताते चलें कि आदेश का पालन न होने से सबसे ज्यादा परेशानी काश्तकारों को हो रही है। अब देखना है कि तहसीलदार के आदेश का पालन अब कितने दिनों में होता है या यह सिलसिला यूं ही चलता रहता है।
ये भी पढ़ें यदि आप करेंगे यह पोस्ट तो जाएंगे जेल, प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने दिए खड़े निर्देश












