यदि आप करेंगे यह पोस्ट तो जाएंगे जेल, प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने दिए खड़े निर्देश

यदि आप करेंगे यह पोस्ट तो जाएंगे जेल, प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने दिए खड़े निर्देश

संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ में पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणी पोस्ट करने धार्मिक उन्माद फैलाने तथा जातीय हिंसा को भड़काने से संबंधित किसी भी प्रकार की पोस्ट करने वाले हो जाएं सावधान पुलिस अधीक्षक कार्यालय से हो रही मॉनिटरिंग आपकी कोई भी पोस्ट जो सामाजिक और सार्वजनिक शांति को भंग करने वाली जैसी होगी तो आप जेल जा सकते हैं।

इसके अलावा प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जो कोई भी उदंडता करेगा प्रपंच रचेगा फर्जी मुकदमे बाजी करके पुलिस को गुमराह करेगा दहशत फैलाने की नियत से जो भी विवाद करेगा वो किसी भी समाज का व्यक्ति होगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी। साथ ही पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार ने जनपद के समस्त नागरिकों से अपील किया है कि सभी लोग अपने अपने बच्चों को शिक्षा खेल और व्यापार की दिशा में प्रेरित करें वाद विवाद से दूर रखें पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि जनपद से कुल 35 बच्चों की नौकरी इसलिए छूट गई क्योंकि उनके ऊपर मुकदमे थे।

जबकि सभी बच्चे अपनी योग्यता अनुसार नौकरी पाए थे ऐसी स्थिति में सभी लोग स्वयं और अपने बच्चों को मुकदमे बाजी से दूर रखकर उन्हें विकास के मार्ग पर आगे बढ़ने की सलाह दें ।

ये भी पढ़ें Etah: रेप केस में छह समोसे की रिश्वत लेकर पुलिस ने दी झूठी रिपोर्ट, कोर्ट ने लगाई फटकार

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें