जनगणना-2027 में जनपद का कोई भी क्षेत्र न छूटे, समस्या होने पर जनसामान्य संबंधित अधिकारियों एवं कंट्रोल रूम को करें सूचित – डीएम :मेंधा रूपम
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा
गौतमबुद्धनगर 13 जून, 2026जिलाधिकारी/प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी गौतमबुद्धनगर ने सर्वसाधारण को बताया कि जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य जनपद में प्रगति पर है। इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य हेतु नियुक्त प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों द्वारा 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक जनपद के प्रत्येक गांव एवं शहरी क्षेत्र में घर-घर जाकर मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य किया जा रहा है।प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि यदि जनगणना कार्य के दौरान किसी व्यक्ति अथवा उसके परिवार के सदस्यों को किसी प्रकार की समस्या या कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है अथवा किसी क्षेत्र में जनगणना का कार्य नहीं हुआ है या कोई क्षेत्र सूचीकरण से वंचित रह गया है, तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित अधिकारी अथवा जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराएं, जिससे समयबद्ध रूप से समस्या का निराकरण कराया जा सके तथा जनपद का कोई भी गांव, मोहल्ला, कॉलोनी अथवा क्षेत्र जनगणना कार्य से वंचित न रह जाए।उन्होंने बताया कि जनपद स्तर पर जनगणना कार्य की निगरानी एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु राष्ट्रीय जनगणना हेल्पलाइन नंबर-1855 तथा जिलाधिकारी कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 120-2978231 संचालित है। इसके अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/जिला जनगणना अधिकारी से दूरभाष नंबर 120-2353114 पर संपर्क किया जा सकता है। ग्रेटर नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा वेस्ट क्षेत्र के निवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष कार्याधिकारी/चार्ज अधिकारी का मोबाइल नंबर 9838234628 संचालित है। समस्त नोएडा क्षेत्र के लिए विशेष कार्याधिकारी/चार्ज अधिकारी का संपर्क नंबर 9667749532 तथा यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र के लिए 7982710071 निर्धारित किया गया है।तहसील दादरी क्षेत्र के निवासी उप जिलाधिकारी/उप जिला जनगणना अधिकारी दादरी से 120-2662122 तथा तहसीलदार/चार्ज अधिकारी दादरी से 8449007826 पर संपर्क कर सकते हैं। तहसील सदर क्षेत्र के लिए उप जिलाधिकारी/उप जिला जनगणना अधिकारी का संपर्क नंबर 9412503240 तथा तहसीलदार/चार्ज अधिकारी सदर का नंबर 120-4345461 निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार तहसील जेवर क्षेत्र के लिए उप जिलाधिकारी/उप जिला जनगणना अधिकारी से 9454416761 तथा तहसीलदार/चार्ज अधिकारी जेवर से 9454416764 पर संपर्क किया जा सकता है। नगर निकाय क्षेत्रों में जनगणना संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु नगर पालिका परिषद दादरी के लिए अधिशासी अधिकारी/चार्ज अधिकारी का संपर्क नंबर 8189077907, नगर पंचायत बिलासपुर के लिए 8189077909, नगर पंचायत जहांगीरपुर के लिए 8189077910, नगर पंचायत जेवर के लिए 8189077908, नगर पंचायत दनकौर के लिए 8189077911 तथा नगर पंचायत रबूपुरा के लिए 8189077912 निर्धारित किया गया है।उन्होंने जनपद के सभी नागरिकों से जनगणना कार्य में सक्रिय सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि जनगणना एक राष्ट्रीय महत्व का कार्यक्रम है, जिसके आधार पर भविष्य की विकास योजनाओं, संसाधनों के वितरण एवं विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाती है। इसलिए सभी नागरिक प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं तथा यदि कहीं कोई क्षेत्र छूट गया हो तो तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचित करें, ताकि जनपद गौतमबुद्धनगर का कोई भी क्षेत्र जनगणना-2027 से वंचित न रह सके।गौतमबुद्धनगर।












