डीएम ने जनपदवासियों को दीं नव वर्ष की शुभकामनाएं, नववर्ष 2026 जनपदवासियों के लिए खुशियों और समृद्धि का संदेश लेकर आए-डीएम

डीएम ने जनपदवासियों को दीं नव वर्ष की शुभकामनाएं, नववर्ष 2026 जनपदवासियों के लिए खुशियों और समृद्धि का संदेश लेकर आए-डीएम

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ 

प्रतापगढ़। नववर्ष 2026 के आगमन पर जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कामना की कि नया वर्ष सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और असीम खुशियां लेकर आए। जिलाधिकारी ने कहा कि नया साल नई ऊर्जा, नए उत्साह और नई उम्मीदों का प्रतीक है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि सभी लोग नववर्ष में अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएं। डीएम ने उम्मीद जताई कि जनपदवासियों की मेहनत, सहयोग और सकारात्मक सोच से वर्ष 2026 में प्रतापगढ़ जनपद विकास और सफलता की नई कहानी लिखेगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि नए साल में प्रवेश करते समय बुराइयों को त्यागकर अच्छाइयों को अपनाएं तथा आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द को बनाए रखेंजिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित।

ये भी पढ़ें नए वर्ष पर उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन ने विद्युत उपभोक्ताओं को दिया तोहफा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें