प्रयागराज में दिनदहाड़े डबल मर्डर से सनसनी, एफसीआई के रिटायर्ड अफसर और उनकी पत्नी की बेरहमी से हत्या
प्रयागराज. प्रयागराज से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। शहर में दिनदहाड़े डबल मर्डर की वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। एफसीआई (भारतीय खाद्य निगम) के सेवानिवृत्त अधिकारी अरुण श्रीवास्तव और उनकी पत्नी मीना श्रीवास्तव की घर में घुसकर निर्मम हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने पहले घर में घुसकर धारदार हथियार से दोनों पर ताबड़तोड़ हमला किया, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।
हत्या के बाद आरोपियों ने घर में लूटपाट की और फरार हो गए। वारदात को जिस बेरहमी से अंजाम दिया गया है, उसने पुलिस और आसपास के लोगों को भी हैरान कर दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान हुई है, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
फिलहाल पुलिस इस डबल मर्डर केस की हर एंगल से जांच कर रही है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि इस सनसनीखेज वारदात की गुत्थी को जल्द सुलझाया जा सके। शहर में इस वारदात के बाद दहशत का माहौल है और लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
ये भी पढ़ें गर्मियों के दिन में पशु पक्षियों को जरूर पिलाए पानी,अपने घरों के छत पर भी रखे पानी












