प्रतापगढ़ के कड़े और न्यायप्रिय कप्तान डॉ. अनिल कुमार को आज़मगढ़ की कमान
प्रतापगढ़। जनपद प्रतापगढ़ में अपनी सख़्त कार्यशैली और न्यायप्रिय फैसलों के लिए पहचाने जाने वाले पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार का प्रमोशन के साथ तबादला कर दिया गया है। अब उन्हें आज़मगढ़ का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बनाया गया है।
प्रतापगढ़ में डॉ. अनिल कुमार का कार्यकाल यादगार माना जाएगा। अपराध और अपराधियों पर सख़्त कार्रवाई, महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता और पीड़ितों को तत्काल राहत देना उनकी कार्यशैली की ख़ास पहचान रही। जनता की समस्याओं को सुनना और कानून के दायरे में रहकर त्वरित न्याय देना उनकी विशिष्टता थी।
आज़मगढ़ में एसएसपी की नई जिम्मेदारी मिलने पर जिलेवासियों ने उन्हें शुभकामनाएँ दीं, वहीं प्रतापगढ़ के लोग उनके कार्यकाल को याद करते हुए आभार व्यक्त कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित, अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।












