कौशाम्बी: DREAM11 ने बदली किसान के बेटे की किस्मत, मंगल सरोज ने जीते 4 करोड़ रुपये

DREAM11 ने बदली किसान के बेटे की किस्मत, मंगल सरोज ने जीते 4 करोड़ रुपये

कौशाम्बी: कौशाम्बी जनपद के सराय अकिल थाना क्षेत्र के घासी गांव के रहने वाले मंगल सरोज ने अपने सपने को हकीकत में बदल दिया है। DREAM11 फैंटेसी गेम में उन्होंने 4 करोड़ रुपये जीतकर न सिर्फ अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने की राह खोल दी है, बल्कि पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ा दी है।

मंगल सरोज ने 30 अप्रैल को महज 39 रुपये की एंट्री फीस देकर DREAM11 में अपनी टीम बनाई थी। यह टीम उन्होंने पंजाब और चेन्नई के बीच हुए IPL मुकाबले में बनाई थी। उनकी चुनी गई टीम ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसकी बदौलत उन्हें 4 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिली।

मंगल का परिवार अभी तक एक कच्चे मकान में जीवन यापन कर रहा है और खेती ही उनकी आय का मुख्य साधन है। ऐसे में इस जीत ने उनके जीवन को नई दिशा दे दी है। मंगल की इस ऐतिहासिक जीत की खबर फैलते ही गांव में जश्न का माहौल है और लोग बधाइयों का तांता लगा रहे हैं।

परिवार और गांव में खुशी की लहर

मंगल की इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता, परिजन और ग्रामीण बेहद खुश हैं। गांव वालों का कहना है कि मंगल हमेशा कुछ अलग करने की सोच रखते थे, और आज उन्होंने यह साबित कर दिया कि लगन और थोड़ी सी किस्मत से कोई भी बड़ी कामयाबी हासिल कर सकता है।

ये भी पढ़ें आज का राशिफल 05 मई 2025 , सोमवार 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें