एटा में नशे में धुत कार सवारों का उत्पात

एटा में नशे में धुत कार सवारों का उत्पात

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत

कई वाहनों को टक्कर मारते हुए दुकान में घुसी कार

एटा कोतवाली नगर क्षेत्र के शिकोहाबाद रोड स्थित प्रेम नगर चौराहे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नशे की हालत में कार सवारों ने सड़क पर जमकर उत्पात मचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार कार ने पहले सड़क पर चल रहे एक ट्रक और बाइक को टक्कर मारी, इसके बाद अनियंत्रित होकर सीधे एक दुकान में जा घुसी। हादसे में दुकान का काउंटर और रखा हुआ सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में दो से तीन लोगों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें उपचार के लिए भेजा गया। अचानक हुई इस घटना से इलाके में कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने कार सवारों को मौके पर ही पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार सवारों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal