हाथरस में कड़ाके की ठंड के चलते 14 जनवरी तक स्कूलों में अवकाश, कक्षा 8 तक के सभी विद्यालय रहेंगे बंद

हाथरस में कड़ाके की ठंड के चलते 14 जनवरी तक स्कूलों में अवकाश, कक्षा 8 तक के सभी विद्यालय रहेंगे बंद

संवाददाता – अश्वनी कुमार हाथरस

हाथरस जिले में शीतलहर और ठंड के प्रकोप को देखते हुए स्कूलों में अवकाश को बढ़ा दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वाती भारती ने आदेश जारी करते हुए बताया कि अब शीतकालीन अवकाश 14 जनवरी 2026 तक रहेगा। यह आदेश उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज के सचिव के निर्देशों के क्रम में जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, यह अवकाश जिले के सभी बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों पर लागू होगा। इसके साथ ही राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, वित्तविहीन, सीबीएसई, आईसीएसई सहित अन्य सभी बोर्डों के नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यालय भी 14 जनवरी तक बंद रहेंगे। अवकाश अवधि के दौरान परिषदीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों के समस्त कर्मचारी सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। साथ ही उन्हें विभागीय व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से समय-समय पर जारी होने वाले निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।
गौरतलब है कि शीतलहर के चलते प्रदेश में पहले ही कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में 1 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया था, जिसे लेकर मुख्यमंत्री द्वारा भी निर्देश जारी किए गए थे।

अब ठंड की गंभीरता को देखते हुए हाथरस में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर तक के विद्यालयों के लिए अवकाश को 14 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें