रुतबे एवं रसूख के चलते मोड़ दिया नाली का रुख नगर पंचायत ने चस्पा किया नोटिस
संवाददाता पवन सूर्यवंशी हमीरपुर
सुमेरपुर,हमीरपुर।कस्बे के मैथिलीशरण गुप्त मार्ग में बड़ी पुलिया के समीप आयशा मस्जिद के पास बनाया गया आरोपियों का पुश्तैनी मकान अन्य मकानों से भिन्न है। इन्होंने अपने रुतबे एवं रसूख के चलते नगर पंचायत की नाली को मकान की नींव में दफन करके जल निकासी रोक दी। नगर पंचायत को जल निकासी के लिए नाली का रुख मोड़ना पड़ा। तब कहीं जाकर अन्य मकानों के पानी निकालने का इंतजाम हो सका। धर्मांतरण, गैंगरेप के आरोपियों का रुतबा और रसूख इस कदर रहा है कि उन्होंने पग पग पर नियम कानून को ठेंगा दिखाया है। इसका एक नमूना बड़ी पुलिया के समीप बना पुश्तैनी मकान है। निर्माण के दौरान नगर पंचायत की नाली को रोककर मकान की नींव रख दी। इससे कस्बे की जल निकासी ठप हो गई। नगर पंचायत को जल निकासी के लिए नाली का रुख मोड़ने को मजबूर होना पड़ा। इस वजह से यह मकान इस मार्ग में अलग ही नजर आता है अब नगर पंचायत ने रविवार को इस मकान में नोटिस चस्पा किया है। नगर पंचायत इस मकान पर क्या कार्यवाही करेगी फिलहाल अभी स्पष्ट नहीं है।
इनसेट
इन संपत्तियों में चस्पा हुई नोटिस
1 – वार्ड 16 बस स्टैंड में स्थित इंडियन लाज मालिक जेबुन्निसा
2 – वार्ड 7 बड़ी पुलिया के पास मकान में मालिक मुईन उद्दीन
3 – वार्ड 7 कमलेश तिराहा के पास मालिक मुईन उद्दीन उर्फ लल्लू












