एसडीएम सदर ने आरोपियों की संपत्ति का खंगाला ब्यौरा आरोपी मौलाना खान की सोमवार को सिंचाई विभाग बंधी की करेगा नापजोख

एसडीएम सदर ने आरोपियों की संपत्ति का खंगाला ब्यौरा आरोपी मौलाना खान की सोमवार को सिंचाई विभाग बंधी की करेगा नापजोख

संवाददाता पवन सूर्यवंशी हमीरपुर

सुमेरपुर,हमीरपुर।रविवार को एसडीएम सदर केडी शर्मा ने नगर पंचायत पहुंच कर ईओ के साथ बैठकर आरोपी मौलाना खान की संपत्तियों का ब्यौरा खंगाला। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सोमवार को सिंचाई विभाग की टीम बंधी की नापजोख करके रिपोर्ट दाखिल करेगी। इसके बाद ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी। धर्मांतरण, रेप के आरोपियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। शासन के निर्देश पर प्रशासन इनके खिलाफ कार्यवाही की तैयारी करने में जुट गया है। इसके लिए सबूत एकत्र किए जा रहे हैं। रविवार को एसडीएम सदर ने करीब दो घंटे नगर पंचायत कार्यालय में बैठकर अधिशाषी अधिकारी दिनेश आर्य के साथ आरोपियों की संपत्तियों का ब्यौरा खंगाले। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अवैध संपत्तियों को चिन्हित करके ईओ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। इंडिया उर्फ इंडियन लाज का भवन सिंचाई विभाग की बंधी को ध्वस्त करके बनाए जाने के सवाल पर कहा कि सोमवार को महोबा से सिंचाई विभाग की टीम आकर बंधी के रकबे की जांच पड़ताल करेगी। नापजोख करने के बाद रिपोर्ट प्रशासन को देंगे। रिपोर्ट मिलने के बाद ही ध्वस्तीकरण की कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। हाईकोर्ट के ध्वस्तीकरण के आदेश के बारे में उन्होंने कहा कि आदेश की जांच की जा रही है। उच्च अधिकारी ही इस पर निर्णय लेंगे। सिंचाई विभाग महोबा के जिलेदार दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि विभाग के अभिलेखों में सुमेरपुर बस स्टैंड की बंधी का रकबा लगभग 30 से 40 फीट चौड़ा दर्ज है। उसका नक्शा बना हुआ है। नक्शे में चौड़ाई दर्ज है। मौके पर ही तय होगा कि इंडिया उर्फ इंडियन लाज बंधी की कितने फीट भूमि पर बनाया गया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें