थाना महेशगंज पुलिस की तत्परता से 24 घण्टे में गुमशुदा युवक सकुशल बरामद
संवाददाता अमित शुक्ला
दिनांक 19.01.2026 को आवेदक निवासी ग्राम ऐमापुर बिन्धन, थाना महेशगंज, जनपद प्रतापगढ़ द्वारा अपने पुत्र के गुम हो जाने के सम्बन्ध में थाना महेशगंज पर गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी।उक्त गुमशुदगी की जाँच के दौरान थाना महेशगंज थाना इंचार्ज राधेश्याम जी द्वारा तत्परता एवं पूर्ण लगन के साथ प्रभावी कार्यवाही करते हुए संभावित स्थानों पर निरन्तर खोजबीन एवं आवश्यक तकनीकी/मैदानी कार्यवाही की गयी।परिणामस्वरूप पुलिस टीम द्वारा मात्र 24 घण्टे के भीतर गुमशुदा को सकुशल बरामद कर लिया गया। बरामदगी के उपरान्त आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए गुमशुदा युवक को उसके पिता को सुपुर्द कर दिया गया।पुलिस की संवेदनशील एवं त्वरित कार्यवाही से परिजनों ने राहत की साँस लीतथा जनपद पुलिस, प्रतापगढ़ की सराहना की।
ये भी पढ़ें पति और दो बच्चोंको छोड़कर प्रेमी के साथ गई महिला












