पति और दो बच्चोंको छोड़कर प्रेमी के साथ गई महिला

पतिऔर दो बच्चोंको छोड़कर प्रेमी के साथ गई महिला

संवाददाता अमित शुक्ला

प्रतापगढ़।जिले में एक अनोखा मामला सामने आया शादी के 10 साल बाद पति आशीष तिवारी ने अपनी पत्नी पिंकी की शादी उसके प्रेमी अमित शर्मा से करवा दी। पति और बच्चों की मौजूदगी में ही गांव के मंदिर में दोनों ने एक-दूसरे के गले में वरमाला डाली। शादी के बाद सबके सामने पत्नी ने बॉयफ्रेंड के पैर छुए।आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के रमगढ़ा गांव निवासी आशीष तिवारी ने में शनिवार रात अपनी पत्नी पिंकी को उसके प्रेमी अमित शर्मा के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। आशीष ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और प्रेमी अमित शर्मा को थाने ले गई। इसके बाद थाने और गांव के बाहर घंटों तक पंचायत चली।हालांकि, जब महिला ने बच्चों को अपने साथ चलने के लिए कहा तो दोनों बच्चों ने इनकार कर दिया। बच्चों ने कहा- “तुमने हमारे पापा को छोड़ दिया, हम भी तुम्हारे साथ नहीं रहेंगे। हमें भूल जाओ।”इससे पहले पति समेत पूरे गांव ने महिला को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। यहां तक कि प्रेमी के पिता ने भी कहा- मेरा बेटा तुम्हारे लायक नहीं है। वह नशे का आदी है, कोई काम नहीं करता। तुम्हारे खर्च कैसे उठाएगा? बाद में पछताओगी। इसके बावजूद महिला अपनी जिद पर अड़ी रही।पति ने बताया- कई बार समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी। पंचायत की सहमति के बाद मैंने शादी उसके प्रेमी से करा दी।

2016 में हुई थी शादी, दो बेटे हैं पति आशीष तिवारी ने बताया- मेरी और पिंकी की शादी वर्ष 2016 में हुई थी। हमारे दो बेटे हैं। बड़ा बेटा 7 साल और छोटा 4 साल का है।सीओ मनोज कुमार सिंह रघुवंशी ने बताया-महिला बालिग है और अपनी मर्जी से फैसला लेने के लिए स्वतंत्र है। इसमें पुलिस की कोई सीधी भूमिका नहीं रही। दोनों पक्षों ने आपसी बातचीत और पंचायत में सुनवाई के बाद फैसला लिया है, इसलिए पुलिस ने किसी तरह की जबरदस्ती नहीं की।

ये भी पढ़ें कुंडा प्रतापगढ़ 22जनवरी को बिशाल हिन्दू सनातन धर्म जागरण यात्रा मोटर साइकिल से निकाली जायेगी

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया