थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के अन्तर्गत चेकिंग के दौरान अवैध गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविंद्र गौड़ द्वारा चलाएं गए ऑपरेशन प्रहार के तहत आज दिनांक 18.04.2026 को थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के अन्तर्गत चेकिंग के दौरान अवैध गांजा के साथ अभियुक्त गौरव पुत्र राजेन्द्र निवासी नसीव विहार थाना ट्रोनिका सिटी कमिश्नरेट गाजियाबाद उम्र करीब 37 वर्ष को थाना क्षेत्र ट्रोनिका सिटी से गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से 01 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। अभियुक्त के विरूद्ध थाना ट्रोनिका सिटी पर तत्काल सुसंगत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि मैं यह अवैध गांजा दिल्ली से खरीद कर लाता हूँ और आसपास के क्षेत्र में आने जाने वाले लोगों को छोटी छोटी पुडिया बनाकर बेच देता हूँ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
गौरव पुत्र राजेन्द्र निवासी नसीव विहार थाना ट्रोनिका सिटी गाजियाबाद उम्र करीब 37 वर्ष ।
बरामदगी का विवरण -01 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद।
आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग -अभियुक्त के विरुद्ध थाना ट्रोनिका सिटी पर उपरोक्त प्रकरण के सम्बन्ध में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में 01 अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा पूर्व में भी थाना ट्रोनिका सिटी पर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का 01 अभियोग पंजीकृत है, अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली टीम-थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम।












