18 मार्च को लगेगा रोजगार मेला
संवाददाता रोहित कुमार
इटावा में बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिले में 18 मार्च को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश की कई कंपनियां युवाओं को नौकरी के अवसर प्रदान करेंगी।
जानकारी के अनुसार रोजगार मेला शहर के नुमाइश पंडाल में आयोजित होगा। इसमें करीब 43 कंपनियां हिस्सा लेंगी और विभिन्न पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।
मेले में शामिल होने के लिए युवाओं को अपने शैक्षिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने के लिए कहा गया है। रोजगार मेला सुबह 9 बजे से शुरू होगा।
जिला प्रशासन का कहना है कि इस मेले के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों ने युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।












