कुरावली में पुलिस- बदमाशों की मुठभेड़: लूट में वांछित बदमाश घायल, एक फरार

कुरावली में पुलिस- बदमाशों की मुठभेड़: लूट में वांछित बदमाश घायल, एक फरार

संवाददाता – पंकज मिश्रा, मैनपुरी

कुरावली। सोमवार की देर रात कुरावली थाना पुलिस, एसओजी टीम और सर्विलांस सेल को बड़ी सफलता मिली है। नवीन उपमंडी में हुई लूट के वांछित बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक, पुलिस टीम रात्रि चेकिंग कर रही थी। इस दौरान नेशनल हाईवे स्थित नगला ऊसर मोड़ से आगे नहर पुल के पास बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।घायल बदमाश की पहचान आंशू गिहार पुत्र सुनील गिहार निवासी गिहार कॉलोनी के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से बिना नंबर की हीरो सीडी डॉन बाइक, एक तमंचा और एक कारतूस बरामद किया है। सूचना मिलते ही एएसपी ग्रामीण राहुल मिठास और सीओ कुरावली सच्चिदानंद सिंह भी मौके पर पहुंच गए। घायल बदमाश को पुलिस ने सीएचसी कुरावली में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार बदमाश पर जनपद मैनपुरी, एटा और फिरोजाबाद में लूट समेत संगीन धाराओं के एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। यह वही बदमाश है जो हाल ही में नवीन उपमंडी के पास आढ़तिया से हुई लूट की वारदात में फरार चल रहा था।

फरार बदमाश की तलाश में पुलिस की टीमों द्वारा दबिश दी जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें