नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करना प्राथमिकता: एडीसी अंकित चौकसे।

नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करना प्राथमिकता: एडीसी अंकित चौकसे।

जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत हरियाणा।

जिले में विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर हो रहा तीव्रता से कार्य: एसडीएम मनदीप कुमार राजनीतिक दलों और आम जनता से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाए। बूथ लेवल अधिकारियों को प्रशिक्षण और आईडी कार्ड होंगे जारी। बैठक में त्रुटि रहित सूची बनाने पर जोर

पानीपत, 5 जून। भारत निर्वाचन आयोग और हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार शुक्रवार को जिला सचिवालय सभागार में विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी के साथ विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त एवं निर्वाचक पंजीयन अधिकारी अंकित चौकसे ने की। बैठक में निर्वाचक पंजीयन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के साथ मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर विस्तृत चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश साझा किए। बैठक में मतदाता सूची में नाम जोडऩे, हटाने और संशोधन प्रक्रियाओं पर भी विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। अतिरिक्त उपायुक्त एवं निर्वाचक पंजीयन अधिकारी अंकित चौकसे ने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। हमारा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान इसलिए है ताकि हर पात्र नागरिक का नाम समय पर सूची में शामिल हो। इसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि या विसंगति रहना स्वीकार्य नहीं है। हमारे बूथ लेवल अधिकारी को आईडी कार्ड जारी किए जाएंगे और उन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि सत्यापन प्रक्रिया सरल और सुविधाजनक हो। इसके अलावा, किसी भी गलत तरीके से दर्ज मतों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। हम चाहते हैं कि राजनीतिक दल, सामाजिक संगठन और आम नागरिक मिलकर इस अभियान को सफल बनाएं, ताकि शत-प्रतिशत अद्यतन और विश्वसनीय मतदाता सूची तैयार हो। एसडीएम एवं निर्वाचक पंजीयन अधिकारी मनदीप सिंह ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार यह विशेष गहन पुनरीक्षण पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ किया जाएगा। हमारे बीएलओ घर-घर जाकर प्रत्येक मतदाता का सत्यापन करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे। हमारा लक्ष्य है कि मतदाता सूची त्रुटिरहित, अद्यतन और पूर्णत: विश्वसनीय हो। इस अभियान में आम जनता की सक्रिय भागीदारी सफलता की कुंजी है। निर्वाचन तहसीलदार सुरेंद्र ने बैठक में कहा कि बीएलओ हर घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करें। कोई भी पात्र मतदाता अपने नाम की जांच के बिना मताधिकार से वंचित न रहे। हमें हर विसंगति को समय रहते सुधारना है और इस प्रक्रिया में प्रशासन, राजनीतिक दल और नागरिकों का सहयोग अनिवार्य है। सभी लोगों से अनुरोध है कि वे इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और सही जानकारी उपलब्ध कराएं। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं और सुझाव रखे। अधिकारियों ने सभी को निर्देश दिया कि वे जागरूक होकर अभियान में सहयोग दें, घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन सुनिश्चित करें और किसी भी त्रुटि या विसंगति को समय पर सुधारें।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें