दीपोत्सव की तैयारी में सजा एटा जिला अधिकारी कार्यालय

दीपोत्सव की तैयारी में सजा एटा जिला अधिकारी कार्यालय

जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।

दीपावली पर्व से पहले ही एटा जनपद में उत्सव का माहौल दिखाई देने लगा है। जिला अधिकारी कार्यालय सहित कई सरकारी भवनों पर रंग-बिरंगी लाइटों और आकर्षक सजावट की झिलमिलाहट दूर से ही लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है। कार्यालय परिसर को फूलों, झालरों सजाया गया है, जिससे पूरा वातावरण उत्साह और उमंग से भर उठा है। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मिलकर सफाई और साज-सज्जा का विशेष ध्यान रखा है। दीपोत्सव के अवसर पर स्वच्छता और सुंदरता का संदेश देते हुए सभी सरकारी कार्यालयों को रोशनी से जगमगाया जा रहा है। वहीं आमजन भी इस खूबसूरती को देखने के लिए कार्यालय के बाहर रुककर तस्वीरें खींचते नजर आए। पूरा जिला प्रशासनिक क्षेत्र दीपावली की रौनक में डूबा हुआ है और हर ओर खुशियों का माहौल दिखाई दे रहा है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal