व्यापारियों ने जीएसटी विभाग की अवैध वसूली के खिलाफ खोला मोर्चा
संवाददाता योगेन्द्र सिंह एटा। शहर के व्यापारियों में इन दिनों जीएसटी विभाग की कार्यशैली को लेकर जबरदस्त आक्रोश देखा जा रहा है। व्यापारियों ने आरोप लगाया है कि विभाग के कुछ अधिकारी व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं और डराने-धमकाने का माहौल बना रहे हैं।
इस गंभीर मुद्दे को लेकर बुधवार को व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से व्यापारियों ने विभागीय अधिकारियों की मनमानी पर अंकुश लगाने की मांग की।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि कई छोटे व्यापारियों को बिना किसी ठोस आधार के नोटिस भेजे जा रहे हैं और जबरन वसूली की जा रही है। इससे व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है और व्यापारी वर्ग मानसिक तनाव में जी रहा है।
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि यदि जल्द ही इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को विवश होंगे। उन्होंने सरकार से मांग की है कि ईमानदारी से कारोबार कर रहे व्यापारियों को सुरक्षा दी जाए और विभागीय भ्रष्टाचार पर सख्ती से रोक लगाई जा रही है।
ये भी पढ़ें अलीगढ़: साइबर ठगी गिरोह का भण्डाफोड़












