एटा: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला
जिला संवाददाता काव्यांश रावत
परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के हीरापु
र गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के युवक शीलेश का शव उसके ही घर के अंदर फांसी के फंदे पर संदिग्ध हालात में लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का आरोप है कि शीलेश ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी हत्या कर इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। परिवार के लोगों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है।
पुलिस का बयान:
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच जारी है और परिजनों के आरोपों की भी जांच की जा रही है।
हीरापुर गांव में इस घटना के बाद माहौल गमगीन है और ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल बना हुआ है।












