10वीं CBSE परीक्षा में BDSK स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, टॉपर्स ने बढ़ाया मान

10वीं CBSE परीक्षा में BDSK स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, टॉपर्स ने बढ़ाया मान

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

कोहंडौर, प्रतापगढ़।

कंधई मधुपुर स्थित ब्रह्मा देवी शिव कुमार एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने CBSE बोर्ड परीक्षा सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। संस्थान के टॉपर्स की सूची जारी होने के बाद विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।इस वर्ष कक्षा 10 के टॉपर्स में प्रियांशु सरोज ने 94.6% अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं अर्पित सिंह (93%), श्राव्या गुप्ता (92.8%) और शिवांश श्रीवास्तव (92.6%) ने भी बेहतरीन अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।। अन्य सफल छात्रों में गौरव मौर्य (88.8%), श्रेयांश वर्मा (88%), अमन यादव (86.2%) और खुशी तिवारी (86%) शामिल हैं, जिन्होंने अच्छे अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की।। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक पं. रमाकांत द्विवेदी ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें