फेसबुक फ्रेंडशिप बनी ब्लैकमेलिंग का जरिया: अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी कुंवर सिंह गिरफ्तार
संवाददाता – अमित शुक्ला
प्रतापगढ़। पट्टी इलाके में फेसबुक के जरिए दोस्ती कर युवती को ब्लैकमेल करने और अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर रंगदारी मांगने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान ग्राम सेतापुर निवासी कुंवर सिंह (उम्र 25 वर्ष) पुत्र फूलचन्द्र सिंह के रूप में हुई है। वादिनी ने थाना आसपुर देवसरा में तहरीर देकर बताया कि फेसबुक के माध्यम से उसकी दोस्ती अभियुक्त कुंवर सिंह से हुई थी। इसी दौरान अभियुक्त ने उसके कुछ निजी फोटो और वीडियो हासिल कर लिए। इन्हीं फोटो और वीडियो के आधार पर वह वादिनी को ब्लैकमेल कर लगातार पैसे की मांग करता रहा। वादिनी ने पूर्व में भी इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन इसके बाद भी अभियुक्त नहीं रुका और दोबारा अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर रंगदारी मांगने लगा। बार-बार धमकी और पैसे की मांग से त्रस्त होकर वादिनी ने पुनः पुलिस से शिकायत की।
दर्ज मुकदमा
पुलिस ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए थाना आसपुर देवसरा में
मु0अ0सं0 327/25
धारा 308(5)/351(3) बीएनएस के तहत नामजद अभियोग पंजीकृत किया।
गिरफ्तार आरोपी
1. कुंवर सिंह, पुत्र फूलचन्द्र सिंह
निवासी – ग्राम सेतापुर, थाना आसपुर देवसरा, जनपद प्रतापगढ़
उम्र – लगभग 25 वर्ष
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 सचिन पटेल
हे0का0 श्रीप्रकाश
का0 अजीत चौहान, थाना आसपुर देवसरा, प्रतापगढ़
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।












