पारिवारिक विवाद ने लिया खतरनाक रूप, दो पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष, महिला गंभीर घायल – वीडियो वायरल

पारिवारिक विवाद ने लिया खतरनाक रूप, दो पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष, महिला गंभीर घायल – वीडियो वायरल

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा जनपद के थाना निधौली कला क्षेत्र के गांव नगला पोखर में एक मामूली पारिवारिक विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दो पक्ष आमने-सामने आ गए और बीच सड़क पर जमकर लात-घूंसे, धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद इतना बढ़ गया कि किसी ने किसी की नहीं सुनी। दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर टूट पड़े और गांव का माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया। इस दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन गुस्से में बेकाबू लोगों पर उसका कोई असर नहीं पड़ा। मारपीट के दौरान एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे काफी चोटें आई हैं। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में चीख-पुकार का माहौल बन गया। घटना का वीडियो भी मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को किसी तरह काबू में किया। घायल महिला को तत्काल परिजनों की मदद से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विवाद पारिवारिक बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।
गांव में घटना के बाद से तनाव का माहौल बना हुआ है, वहीं पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया