बोर्ड परीक्षा के दौरान छात्रा को ढाई घंटे रोके रखने का आरोप परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

बोर्ड परीक्षा के दौरान छात्रा को ढाई घंटे रोके रखने का आरोप परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

संवाददाता मुकेश कुमार

एटा जनपद के थाना जलेसर क्षेत्र स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) में इंटरमीडिएट की एक परीक्षार्थी को कथित रूप से करीब ढाई घंटे तक रोके रखने का मामला सामने आया है। परिजनों ने इसे उत्पीड़न बताते हुए मुख्यमंत्री सहित शासन-प्रशासन के अधिकारियों से शिकायत कर मामले में कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि पूरे मामले की पृष्ठभूमि परीक्षा के दौरान छात्रा को बी-कॉपी न देने को लेकर की गई शिकायत से जुड़ी है। शाहनवाज़ अहमद एडवोकेट द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार कक्षा 12 की छात्रा मेहरीन नाज अपने ही परीक्षा केंद्र राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) में बोर्ड परीक्षा दे रही है। आरोप है कि 27 फरवरी 2026 को व्यवसायिक शिक्षा के खाद्य एवं फल संरक्षण विषय की परीक्षा के दौरान छात्रा ने अतिरिक्त बी-कॉपी मांगी, लेकिन कक्ष निरीक्षक और केंद्र प्रशासन ने उसे कॉपी उपलब्ध नहीं कराई। परिजनों का कहना है कि अतिरिक्त कॉपी न मिलने के कारण छात्रा के दो प्रश्न छूट गए।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि परीक्षा के बाद छात्रा को लगभग ढाई घंटे तक केंद्र पर ही रोके रखा गया, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गई। परिजनों का कहना है कि यह छात्रा के साथ अन्याय और उत्पीड़न है।
परिजनों ने मुख्यमंत्री, शिक्षा विभाग के अधिकारियों और जिला प्रशासन को प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं स्थानीय प्रशासन का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें