होली के रंग को लेकर विवाद: कंधई थाने में व्यापारियों के बच्चों से मारपीट का आरोप, जांच की मांग तेज

होली के रंग को लेकर विवाद: कंधई थाने में व्यापारियों के बच्चों से मारपीट का आरोप, जांच की मांग तेज

संवाददाता: विनय कुमार मिश्रा, प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ जनपद के थाना कंधई क्षेत्र में होली के दिन हुई एक घटना को लेकर स्थानीय व्यापारियों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। आरोप है कि होली खेलते समय कुछ बच्चों द्वारा मस्जिद की दीवार पर हल्का रंग गिर जाने की बात को लेकर थाना कंधई में तैनात दरोगा और कुछ सिपाहियों ने स्थानीय व्यापारी के बच्चों के साथ कथित रूप से बेरहमी से मारपीट की। मिली जानकारी के अनुसार होली के दौरान हुई इस छोटी सी घटना के बाद पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से व्यापारी समुदाय में नाराजगी फैल गई। व्यापारियों का आरोप है कि बच्चों को थाने ले जाकर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और उन्हें प्रताड़ित किया गया। इस घटना के बाद से क्षेत्र के व्यापारियों में व्यापक आक्रोश व्याप्त है।
घटना के विरोध में स्थानीय व्यापार मंडल के नेतृत्व में बाजार बंद कर प्रदर्शन भी किया जा रहा है। व्यापारियों का कहना है कि मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को भी दी गई है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। व्यापार मंडल से जुड़े लोगों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से मामले का संज्ञान लेने की मांग की है। उन्होंने मांग की है कि होली के दिन थाना कंधई में तैनात दरोगा और सिपाहियों द्वारा की गई कथित बर्बरता की जांच के लिए विशेष एसआईटी का गठन किया जाए और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाए। व्यापारियों का कहना है कि यदि जल्द ही निष्पक्ष जांच और कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। फिलहाल पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें