लोहगरा गांव में आग लगने से दो भैंसों की मौत
संवाददाता: आयुष मिश्र
प्रयागराज जनपद के यमुनानगर क्षेत्र के बारा थाना अंतर्गत लोहगरा गांव के अहिरान मोहल्ले में आग लगने से पशुपालक को नुकसान उठाना पड़ा। आग की चपेट में आने से दो भैंसों की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को गांव में अचानक आग लग गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों की मदद से कुछ समय बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक वहां बंधी दो भैंसें आग की चपेट में आ चुकी थीं और उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने मिलकर स्थिति को संभाला और आगे किसी तरह का नुकसान न हो इसके लिए सावधानी बरती।
आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। इस घटना से पशुपालक परिवार को आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जानकारी लेकर पीड़ित परिवार को उचित सहायता देने की मांग की है।
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ जिला पूर्ति अधिकारी के ऊपर सनसनी खेज आरोप लगा रहे उनके ही अधीनस्थ अधिकारी,












