कोहंडौर के पूरे सेवकी में आग से तबाही,आठ बकरियां समेत गृहस्थी का सामान जलकर राख।

कोहंडौर के पूरे सेवकी में आग से तबाही,आठ बकरियां समेत गृहस्थी का सामान जलकर राख।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़। नगर पंचायत कोहंडौर के पूरेसेवकी वार्ड में शुक्रवार दोपहर करीब 11 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से संजय हरिजन की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। आग की इस घटना में संजय का तीन रिहायशी छप्पर जलने से भारी नुकसान हुआ है।।संजय के रिहायशी छप्पर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे छप्पर में रखा अनाज, मोटरसाइकिल, साइकिल, चारपाई सहित अन्य घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। आग की चपेट में आने से आठ बकरियों की जिन्दा जलकर मौत हो गई। घटना के दौरान आसपास के ग्रामीणों सहित चेयरमैन प्रतिनिधि किशन सोनी, सभासद सत्य प्रकाश, संतोष दुबे सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों के काफी प्रयास कर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग ने सब कुछ अपनी चपेट में ले लिया था। सूचना मिलने के बाद मौके पर स्थानीय लोग और जिम्मेदार पहुंचे, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।थाना प्रभारी कोहंडौर धनंजय राय और फायर ब्रिगेड के पंहुचने पर आग पर काबू पाया गया।। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का कहना है कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, जिससे घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है।प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन कर पीड़ित को सहायता दिलाने की बात कही जा रही है।घटनास्थल पर पंहुचे पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ विवेक गुप्ता ने मृत बकरियों का पोस्टमार्टम किया।।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें