लखनऊ: स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी में जगह-जगह होगा ध्वजारोहण
लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी में आज सुबह अलग-अलग स्थानों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 9 बजे विधानसभा भवन पर ध्वजारोहण करेंगे। इससे पहले सुबह 8 बजे पुलिस मुख्यालय में डीजीपी ध्वजारोहण करेंगे।
सुबह 10 बजे समाजवादी पार्टी के मुख्यालय पर ध्वजारोहण कार्यक्रम होगा। इसी तरह, पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सेंगर पुलिस लाइन में ध्वजारोहण करेंगे। जिलाधिकारी कार्यालय पर सुबह 8 बजे झंडा फहराया जाएगा, जबकि कांग्रेस पार्टी मुख्यालय पर सुबह 10 बजे ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित होगा।
शहर भर में स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह का माहौल है और लोग विभिन्न आयोजनों में शामिल होने के लिए तैयार हैं।
ये भी पढ़ें दैनिक चक्र की ओर से स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं












