आमजन की सुविधा के लिए 05 जुलाई (रविवार) को खुले रहेंगे जनपद के सभी उप निबन्धक, कार्यालय जिला निबन्धक/अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व,अजीत कुमार सिंह
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा
गौतमबुद्धनगर 04 जुलाई, 2026 जिला निबन्धक/अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अजीत कुमार सिंह ने बताया कि माह जून, 2026 में 12 जून से 30 जून, 2026 तक हड़ताल के कारण जनपद गौतमबुद्धनगर में निबंधन विलेखों के पंजीकरण का कार्य बाधित रहा, ।जिससे कारण आम जनमानस के विलेखों का पंजीकरण नहीं हो सका तथा आमजन को असुविधा का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि 01 जुलाई, 2026 से जनपद के उप निबन्धक कार्यालयों में पंजीकरण कार्य सुचारू हुआ है। परंतु कार्यालयों में अत्यधिक कार्य के कारण पक्षकारों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। अतः उत्तर प्रदेश रजिस्ट्रेशन मैनुअल के नियम-132 के अंतर्गत समस्त उप निबंधक को निर्देशित किया जाता है कि आम जनमानस की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए जनपद गौतमबुद्धनगर के समस्त उप निबन्धक कार्यालय 05 जुलाई, 2026 (रविवार) को खुले रहेंगे तथा सामान्य दिनों की भांति कार्यालय में कार्य किया जाएगा। गौतमबुद्धनगर।












