मुख्य विकास अधिकारी श्री कुमार सौरभ की अध्यक्षता में राजकीय आईटीआई मुरादनगर के नवीन भवन का निरीक्षण

मुख्य विकास अधिकारी श्री कुमार सौरभ की अध्यक्षता में राजकीय आईटीआई मुरादनगर के नवीन भवन का निरीक्षण

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

गाजियाबाद दिनांक : 04 जुलाई, 2026।राज्य सरकार द्वारा व्यवसायिक शिक्षा को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से संचालित योजना के अंतर्गत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), मुरादनगर, गाजियाबाद में शिल्पकार प्रशिक्षण योजना के तहत पूर्व से संचालित व्यवसायों के लिए इकाई विस्तार एवं नए व्यवसायों के संचालन हेतु भवन निर्माण कार्य ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, प्रखंड गाजियाबाद द्वारा पूर्ण कराया गया है।निर्मित भवन के हस्तांतरण की प्रक्रिया के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी, गाजियाबाद की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा शनिवार, 04 जुलाई 2026 को भवन का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान समिति ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता का गहन परीक्षण किया तथा कार्य की गुणवत्ता को संतोषजनक पाया।निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी के साथ समिति के सदस्य अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग (निर्माण खंड-2), गाजियाबाद, अधिशासी अभियंता, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, अधिशासी अभियंता, हाईडल, प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई, मुरादनगर, सहित कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता, अवर अभियंता तथा संबंधित ठेकेदार भी उपस्थित रहे।निरीक्षण के उपरांत मुख्य विकास अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान इंगित की गई आवश्यक कमियों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करते हुए भवन को संबंधित विभाग को विधिवत हस्तांतरित करने की कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए।यह भवन विस्तार परियोजना राजकीय आईटीआई, मुरादनगर में प्रशिक्षण सुविधाओं को और अधिक आधुनिक एवं सुदृढ़ बनाएगी, जिससे युवाओं को रोजगारपरक एवं गुणवत्तापूर्ण तकनीकी प्रशिक्षण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर,डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा डॉ0 प्रवीन रंजन सिंह व एडीसीपी सेन्ट्रल श्री स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-142 क्षेत्रांतर्गत एडवांट मॉल व आस-पास के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग करते हुए