पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता आज पट्टी विधानसभा क्षेत्र में पूज्यपाद ज्योतिष्पीठाधीश्वर का भव्य स्वागत करेंगे।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।
22 मई 2026 दिन शुक्रवार को आयोजित 81 दिवसीय पावन गविष्ठी यात्रा के अंतर्गत शंकराचार्य जी का दोपहर 12 बजे पट्टी नगर स्थित हनुमान मंदिर के समीप उड़ैयाडीह मोड़ पर आगमन प्रस्तावित है। भीषण गर्मी और हीट वेव अलर्ट को देखते हुए नगर भ्रमण कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। अब स्वागत एवं आशीर्वचन कार्यक्रम उड़ैयाडीह मोड़ स्थित स्वागत स्थल पर ही संपन्न होगा। इसके बाद लगभग 12:30 बजे शंकराचार्य जी एकान्तेश्वर महादेव मंदिर, जलालपुर किठौली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और वहां से रानीगंज विधानसभा के लिए प्रस्थान करेंगे।
पूरे पट्टी क्षेत्र में शंकराचार्य जी के आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर दर्शन एवं आशीर्वचन का लाभ लेने की अपील की है।












