26 जुलाई को पट्टी ब्लॉक सभागार में पूर्व कैबिनेट मंत्री मोती सिंह का होगा आगमन
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।समस्त ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों को सूचित किया जाता है कि 26 जुलाई (रविवार) प्रातः 11:00 बजे विधानसभा क्षेत्र 249 पट्टी के ब्लॉक सभागार, पट्टी (जनपद प्रतापगढ़) में स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।कार्यक्रम में भारत सरकार की डिजिटल भारत मिशन के अंतर्गत “हर घर ई-साक्षर योजना” तथा राजीव गांधी कंप्यूटर साक्षरता मिशन से संबंधित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्र के लोकप्रिय जननेता माननीय श्री राजेंद्र प्रताप सिंह “मोती सिंह” मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।सभी सम्मानित ग्रामवासी, क्षेत्रवासी तथा मंत्री जी से जुड़े कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक, जो उनसे मिलना चाहते हैं, उनसे विनम्र अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
स्थान: ब्लॉक सभागार, पट्टी, जनपद प्रतापगढ़
दिनांक: 26 जुलाई (रविवार) समय: प्रातः 11:00 बजे
ये भी पढ़ें चिलबिला रेलवे फाटक पर मरम्मत कार्य के बीच यातायात व्यवस्था का सीओ ट्रैफिक ने लिया जायजा












