लुधियाना में लाला दीवान टोडरमल सेवा रसोई का स्थापना दिवस समारोह, शहर की प्रमुख हस्तियां होंगी सम्मानित
सर्वेश राय | संवाददाता | लुधियाना
लुधियाना (पंजाब): लाला दीवान टोडरमल सेवा रसोई, जो श्री हिंदू न्याय पीठ के तत्वावधान में संचालित होती है, इस वर्ष अपनी सेवा के पांच वर्ष पूरे कर रही है। इस उपलक्ष्य में 10 अगस्त को गुरुनानक देव भवन, भारत नगर चौक, लुधियाना में भव्य स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा।
सेवा रसोई के प्रमुख सेवादार प्रवीण डंग ने बताया कि यह कार्यक्रम शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक चलेगा, जिसमें सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल होंगे। सेवा कार्यों में तन, मन और धन से सहयोग देने वाली विशिष्ट शख्सियतों को समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम के प्रचार सामग्री विमोचन के अवसर पर प्रवीण डंग के साथ एडवोकेट कविता, अश्विनी कत्याल, सुरेश कौशिक, जगदीश रिंकू, विपन शर्मा, राजेश शर्मा और अन्य सेवादार मौजूद रहे।
विशेष आकर्षण के रूप में मुंबई से प्रख्यात हास्य कवि दिनेश बावरा, सोनी टीवी के कार्यक्रम ‘वार परिवार’ के संयुक्त विजेता गायक अरविंद गुजराल और पंजाबी कवि वरीन्दर जटवानी अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। मंच संचालन का दायित्व कमलेश गुप्ता निभाएंगे।
कार्यक्रम में शामिल होने वाली पहली पांच शख्सियतों को ड्रा के माध्यम से चांदी के सिक्के भेंट किए जाएंगे, जो शाम 6:15 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।
इस विशेष अवसर पर संजीव वर्मा, दिनेश गोलू, रमीत मलिक, अभिषेक धीमान, टिंकू, अशोक अरोड़ा समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहने की संभावना है।
यह समारोह न केवल सेवा रसोई के पांच वर्ष की यात्रा का उत्सव है, बल्कि समाजसेवा को समर्पित व्यक्तियों के प्रति आभार व्यक्त करने का एक महत्वपूर्ण अवसर भी है।
ये भी पढ़ें विधायकों को दिया पारीछा टहरौली लिफ्ट कैनाल का ज्ञापन












