विधायकों को दिया पारीछा टहरौली लिफ्ट कैनाल का ज्ञापन ,सुविधा उपलब्ध करवाने के लिये लगातार मांग की जा रही है
संवाददाता अनिल कुशवाहा
टहरौली ( झांसी ) टहरौली क्षेत्र के किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिये लगातार मांग की जा रही है। लोगों द्वारा मांग की जा रही है कि पारीछा से टहरौली तक बेतवा के पानी का उपयोग करते हुए लिफ्ट कैनाल निकाल दी जाए तो यहां की करीब 100 ग्रामों की 2 लाख आबादी को इसका लाभ होगा। इसके लिये क्षेत्रीय सांसद द्वारा संसद में इसकी मांग की गई थी जबकि राज्यमंत्री हरगोविंद कुशवाहा भी कई बर्षों से यह मांग उठाते आ रहे हैं। जबकि ग्रामीण स्तर पर भी जनता एवं क्षेत्तीय सामाजिक लोगों द्वारा भी प्रशाशन एवं जन प्रतिनिधियों को लगातार मांग पत्र के माध्यम से अनुरोध किया जा रहा है। पुनः सामाजिक कार्यकर्ता आशीष उपाध्याय एवं अरविंद कुमार बादल के नेतृत्व में शिक्षक विधायक बाबूलाल तिवारी एवं मऊरानीपुर विधायक प्रतिनिधि जयप्रकाश आर्य पप्पू सेठ को एक मांग पत्र सौंपा गया। बताया जा रहा है कि पारीछा से टहरौली लिफ्ट कैनाल या केन वेतवा लिंक परियोजना से टहरौली के इन ग्रामों को जोड़ा जाए। इस योजना के धरातल पर उतरने से टहरौली सहित, बमनुआ, कुम्हरिया, गाता, पसराई, तेंदुआ, रनयारा, झला, धवारी, खिरिया, लुहरगांव, टोडी फतेहपुर, घुरैया, गढ़ी करगांव, बरौरा, बसारी, बंका पहाड़ी, मैगांव, बकायन, परसा, रौरा, नोटा, हाटी सिलोरी, घांघरी, खजराहा, विजय गढ़, बिजना, हनौता, भगौरा, सुजवा, ढुरबई, सेमरी अहिरान, सेमरी कछियान, डाबर, कर्री आदि सहित दर्जनों ग्रामों को लाभ होगा। ज्ञापन देने बालों में आशीष उपाध्याय, अरविंद कुमार बादल, डॉ हरिपति सहाय कौशिक, रोहित परिहार, सौरभ नामदेव, नवीन दुबे, अनुराग मिश्रा आदि शामिल रहे।
इसे भी पढ़ें जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव, ग्राम रोजगार सेवकों ने सौंपा मांगपत्र












