तहसील सिकंदराराऊ में भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजना के तहत निःशुल्क कंबल वितरण
मंडल संवाददाता अमित चौहान. कड़ाके की ठंड से गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से आज तहसील सिकंदराराऊ में भारतीय जनता पार्टी सरकार की जनकल्याणकारी योजना के अंतर्गत निःशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों जरूरतमंद परिवारों को कंबल वितरित कर ठंड से बचाव हेतु सहायता प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों के माध्यम से उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए गए।
इस मौके पर कहा गया कि माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल एवं सशक्त नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए निरंतर संकल्पित है। सरकार की प्राथमिकता है कि कोई भी गरीब, असहाय या जरूरतमंद नागरिक स्वयं को उपेक्षित महसूस न करे।
कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारीगण, भारतीय जनता पार्टी के सम्मानित पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
ये भी पढ़ें ए.आर.टी.ओ. सतेंद्र कुमार द्वारा हाईवे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान












