ऑपरेशन सवेरा खतौली में 11 लाख का गांजा बरामद, दो शातिर तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन सवेरा खतौली में 11 लाख का गांजा बरामद, दो शातिर तस्कर गिरफ्तार

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। ऑपरेशन सवेरा के तहत थाना खतौली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो शातिर अवैध मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से 22 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 11 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, कुछ नकद रुपये और अन्य सामान भी जब्त किया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण तथा स्थानीय पुलिस अधिकारियों के कुशल नेतृत्व में अंजाम दी गई। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान चरणजीत सिंह उर्फ जीतू और रोहित के रूप में हुई है, जो थाना खतौली क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त चरणजीत सिंह के खिलाफ पूर्व में कई संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब दोनों अभियुक्तों से पूछताछ कर उनके फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की गहन जांच कर रही है, ताकि नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंच बनाकर पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के कारोबार के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि समाज को नशामुक्त बनाया जा सके

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें