गौतमबुद्धनगर के जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार निलंबित

गौतमबुद्धनगर के जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार निलंबित

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत

ओवररेटिंग पर योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई

गौतमबुद्धनगर जिले में मदिरा दुकानों पर लगातार ओवररेटिंग की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए योगी सरकार ने कड़ा कदम उठाया है। जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल के निर्देश पर की गई। जानकारी के अनुसार, 23 दिसंबर 2024 को जिले की 9 शराब दुकानों पर ओवररेटिंग पकड़ी गई थी। इसके बावजूद हालात नहीं सुधरे और 20 जनवरी 2025 को फिर से 16 दुकानों पर अधिक कीमत वसूलने की पुष्टि हुई। लगातार मिल रही शिकायतों और निरीक्षण में अनियमितता सामने आने के बाद विभाग ने सख्त कार्रवाई का फैसला लिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए आबकारी आयुक्त को सुबोध कुमार के विरुद्ध विभागीय जांच कराए जाने के भी निर्देश दिए गए हैं। मंत्री नितिन अग्रवाल ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में इस तरह की शिकायतों पर तत्काल और कठोर कार्रवाई की जाएगी।
सरकार का यह कदम साफ संकेत देता है कि आम जनता से अवैध वसूली किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें