‘राजेन्द्र नगर क्षेत्र में अवैध निर्माण को जी0डी0ए0 ने किया ध्वस्त‘‘उपाध्यक्ष महोदय नन्द किशोर कलाल द्वारा अवैध निर्माण/अवैध कालोनियों के विरूद्ध कार्यवाही
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर
दिनांक-16-अप्रैल-2026उपाध्यक्ष महोदय नन्द किशोर कलाल द्वारा अवैध निर्माण/अवैध कालोनियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 16.04.2026 को प्रभारी प्रवर्तन जोन-07 के नेतृत्व में भूखण्ड सं0-4/13, सै0-5, राजेन्द्रनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद के बेसमेन्ट व स्टिल्ट में 16 दुकानों के निर्माण पर, भूखण्ड सं0-2/14, सै0-2, राजेन्द्रनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद पर मम्टी के बराबर में किये गये कमरे के अतिरिक्त निर्माण पर, भूखण्ड सं0-2/16, सै0-2, राजेन्द्रनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद पर मम्टी के बराबर में किये गये कमरे के अतिरिक्त निर्माण पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। स्थल पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता एवं प्रवर्तन जोन-07 के समस्त स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस बल व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ते की उपस्थिति में ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। आगामी माह में भी ध्वस्तीकरण/सील की कार्यवाही किये जाने का अभियान जारी रहेगा।










