‘‘प्रवर्तन जोन-04 के डूब क्षेत्र में विकसित अवैध कालोनी को जी0डी0ए0 ने किया ध्वस्त‘‘बुद्व विहार, सै0-12, प्रताप विहार क्षेत्र में अनाधिकृत रुप से निवासित भवन को जी0डी0ए0 ने कराया कब्जा मुक्त‘‘
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
दिनांक-30-जुलाई-2026 उपाध्यक्ष महोदय श्री नंदकिशोर कलाल के निर्देशों के अनुपालन में अवैध निर्माण/अवैध कालोनियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के क्रम में आज दिनांक 30.07.2026 को प्रभारी प्रवर्तन जोन-04 के नेतृत्व में क्षेत्रान्तर्गत आने वाले सिद्धार्थ विहार डूब क्षेत्र में अवैध कालोनी/प्लाटिंग हेतु लगभग 20,000 वर्ग0 मी0 क्षेत्रफल में किये निर्माणों को ध्वस्त किया गया। साथ ही हिण्डन नदी के समीप डूब क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग, बाउण्ड्री, अवैध बिल्डर आफिस एवं छोटे-मोटे अनाध्यासित भवन ध्वस्त किये गये। एवं भवन सं0-बी-140, धम्म विजय, बुद्व विहार, सै0-12, प्रताप विहार, गाजियाबाद पर अनाधिकृत रुप से निवासित श्री अनिरुद्व से भवन को आज दिनांक 30.07.2026 को कब्जा मुक्त करा दिया गया है। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के दौरान कोलोनाईजर/निर्माणकर्ता द्वारा भारी विरोध प्रकट किया गया, परन्तु प्राधिकरण पुलिस बल द्वारा उन्हे नियन्त्रित कर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही जारी रखी गयी। स्थल पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय प्रभारी प्रवर्तन जोन-04, सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता एवं प्रवर्तन जोन-04 के समस्त स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस बल व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ते की उपस्थिति में ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। आगामी माह में भी ध्वस्तीकरण/सील की कार्यवाही किये जाने का अभियान जारी रहेगा।












