गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश,थाना कविनगर पुलिस टीम द्वारा रंगदारी की घटना कारित करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से ₹50,000/- बरामद ।

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश,थाना कविनगर पुलिस टीम द्वारा रंगदारी की घटना कारित करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से ₹50,000/- बरामद ।

समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट के अंतर्गत थाना कवि नगर पुलिस द्वारा रंगदारी मांगने वाले को धरदबोचा,घटना का संक्षिप्त विवरणःदिनांक 15.06.2026 को वादी श्री राजेन्द्र मित्तल (निवासी: केडी-14, कवि नगर, गाजियाबाद) द्वारा थाना कविनगर पर तहरीर दी कि अभियुक्त सोनू चौहान उर्फ अमीर हसन ने माननीय सांसद श्री अतुल गर्ग की छवि खराब करने के लिए फेसबुक पर अपमानजनक और आपत्तिजनक पोस्ट की है। इसके साथ ही, अभियुक्त द्वारा वादी से रंगदारी की भी मांग की गई है। इस तहरीर के आधार पर थाना कविनगर पुलिस ने तत्काल अभियोग पंजिकृत कर विधिक कार्यवाही प्रारम्भ की गई। कार्यवाही का विवरण :उक्त घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए घटना के अनावरण हेतु टीमों का गठन किया गया। सभी टीमों के अथक प्रयास, लोकल इनपुट, सीसीटीवी कैमरों एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक 22.06.2026 को अभियुक्त सोनू चौहान उर्फ अमीर हसन पुत्र मोहम्मद अली, निवासी 216/1 दीवान जी शरीफ वाली गली, श्याम नगर, थाना लिसाड़ीगेट, जनपद मेरठ, उम्र 30 वर्ष, को नेहरू नगर फ्लाईओवर के पास चौकी क्षेत्र कविनगर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त सोनू चौहान उर्फ अमीर हसन ने पूछताछ में बताया कि उसके कब्जे से बरामद ₹50,000/- वही धनराशि है, जिसे उसने सांसद अतुल गर्ग के प्रतिनिधि राजेन्द्र मित्तल से रंगदारी के रूप में वसूला था। अभियुक्त ने यह भी बताया कि कुछ धनराशि और राजेन्द्र मित्तल द्वारा दिए जाने का आश्वासन दिया गया था। उक्त धनराशि प्राप्त करने हेतु समय अधिक होने के कारण वह आरडीसी स्थित किसी होटल में ठहरने जा रहा था, तभी पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त का नाम व पता :1. सोनू चौहान उर्फ अमीर हसन पुत्र मोहम्मद अली, निवासी 216/1 दीवान जी शरीफ वाली गली, श्याम नगर, थाना लिसाड़ीगेट, जनपद मेरठ, उम्र 30 वर्ष। बरामदगी :1. ₹50,000/- नगद ।गिरफ्तार करने वाली टीम :थाना कविनगर पुलिस टीम।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें