गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ द्वारा अपराध एवं अपराधी पर अंकुश,थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम द्वारा हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस बरामद ।
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
दिनांक 20.06.2026 को गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट के अंतर्गत आने वाले थाना लोनी बॉर्डर पर वादी श्री द्वारा तहरीर दी गई कि अभियुक्तगण 1. मोन्टी 2. अक्षय धोती 3. करन सूद 4. मन्नू द्वारा मोटरसाइकिल सवार होकर आना तथा अभियुक्त करन सूद द्वारा वादी के छोटे भाई अरूण कुमार पर जान से मारने की नीयत से फायर कर देना। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना लोनी बॉर्डर पर तत्काल सुसंगत धार 109 (1) /3 (5) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।तत्पश्चात दिनांक 21.06.2026 को थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर उपरोक्त अभियोग में वांछित अभियुक्तगण 1. करन सूद पुत्र विक्रम सूद निवासी गली नं० 2 मीतनगर दिल्ली थाना ज्योति नगर उम्र करीब 25 वर्ष 2. अक्षय धोती पुत्र विनोद निवासी पूर्वी गोकलपुर थाना ज्योति नगर दिल्ली उम्र करीब 22 वर्ष को थाना क्षेत्र लोनी बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस बरामद हुए। उक्त बरामदगी के आधार पर उपरोक्त अभियोग में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गयी। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तगण ने पूछताछ करने पर बताया कि हमारा कुछ दिन पहले मोनू के छोटे भाई अरुण के साथ झगडा हो गया था तथा दिनांक 19.06.2026 को अरुण अकेला अम्बेडकर चौक के पास खडा था। हम मोटरसाइकिल से वहां से जा रहे थे तभी अरुण को अकेला देखकर करन सूद ने अरुण पर फायरकर दिया था। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-1. करन सूद पुत्र विक्रम सूद निवासी मीतनगर दिल्ली थाना ज्योति नगर उम्र करीब 25 वर्ष। 2. अक्षय धोती पुत्र विनोद निवासी पूर्वी गोकलपुर थाना ज्योति नगर दिल्ली उम्र करीब 22 वर्ष ।आपराधिक इतिहास / पंजीकृत अभियोग,उपरोक्त प्रकरण के सम्बन्ध में थाना लोनी बॉर्डर पर 01 अभियोग पंजीकृत है तथा अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली टीम-थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम।












